Tuesday, October 20th, 2026

आखिर क्यों सीएम ममता बनर्जी ने किया लंका कांड को याद

 
नई दिल्ली।
 
बीजेपी इस बार हर हाल में ममता बनर्जी के किले को भेदना चाहती है। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जुबानी जंग चरम पर पहुंच गई है। एक-दूसरे के नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। चुनाव से पहले खरीद फरोख्त का दौर भी शुरू हो चुका है। तृणमूल कॉग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम चुके हैं, जिसको लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि जल्द ही लंका कांड होने वाला है। भाजपा में शामिल हुए टीएमसी के नेताओं को लेकर ममता ने कहा कि जब इनकी पूंछ जलेगी तब पता चलेगा।
 
उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी में लालची लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यहां टिकटों की खरीद फरोख्त नहीं होती। जो जनता के लिए काम करता है, उन्हें ही टिकट मिलता है और जो भ्रष्टाचार करेगी वो भागेगा ही। आपको बता दें कि टीएमसी के शुवेंदु अधिकारी, राजीव बनर्जी समते कई बड़े नेता हाल ही में बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। वहीं भाजपा अपनी हर रैली में यही दोहरा रही है कि चुनाव आते आते ममता जी अकेली रह जाएंगी।
 
मालूम हो कि रविवार को पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिस तरह से तृणमूल कांग्रेस के नेता पश्चिम बंगाल में बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, विधानभा चुनाव के अंत तक पार्टी में ममता बनर्जी के अलावा कोई नहीं बचा होगा।
 
हाल ही में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने भरोसा जताया था कि प्रदेश में भाजपा 200 से ज्यादा सीटों के साथ अगली सरकार बनाएगी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा में 294 सीट के लिए इसी साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

 

#सीएम ममता बनर्जी

Source : Agency

पाठको की राय